shobhit University Gangoh
 

सपा की बैठक में 2022 में भाजपा सरकार को उखाड फेंकने का आहवान

देवबंद [24CN] : नगर के मौहल्ला सैनी सराय में आयोजित सपा की बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी 2022 को भाजपा की सरकार उखाड फेंकने का आहवान किया गया।

बैठक में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी व आम आदमी का हाल बेहााल है। उन्होंने भाजपा को उखाड़ फैंकने के लिए कार्यकर्ताओं से मिशन २०२२ की सफलता के लिए जुट जाने का आहवान किया।

रामकिशन सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल सिद्ध हुई है। प्रदेश की जनता आज अखिलेश यादव में अपना भविष्य देख रही हैं। इसलिए पूर्व अखिलेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि मिशन 2022 में समाजवादी पार्टी 351 का लक्ष्य पार करके रहेगी, क्योंकि भाजपा का झूठ सुनकर जनता तंग आ चुकी है। अध्यक्षता युवजन सभा के प्रदेश सचिव मोहित सैनी व संचालन सिमरनजीत सिंह ने किया। इस मौके पर धर्मेंद्र सैनी, अंकित सैनी, कपिल सैनी, अश्वनी सैनी, डा. संदीप, अरुण कश्यप, सौरभ सैनी, नरेश सैनी, सोनू सैनी, लोकेश सैनी आदि रहे।

Jamia Tibbia