८ मार्च के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

८ मार्च के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान
  • सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में मौजूद किसान।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक में विद्युत विभाग द्वारा जबरन मीटर लगाने व गन्ना मूल्य वृद्धि न किए जाने के विरोध में आगामी 8 मार्च को सहारनपुर कलक्ट्रेट मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।

स्थानीय कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में वृद्धि न किया जाना उसकी किसान विरोधी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि किसान को गन्ने का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से किसान कर्जबंद हो रहे हैं। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा किसानों के ट्यूबवैलों पर जबरन मीटर लगाने की निंदा करते हुए कहा कि भाकियू किसी भी सूरत में किसानों का शोषण व उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार हठधर्मिता के चलते किसानों का शोषण कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सुरेश प्रमुख, बबली काम्बोज, विनीत जेहरा, रघुवीर सिंह, मुकेश तोमर, सुचित कुमार, रविंद्र काम्बोज, अनूप सिंह यादव, दुष्यंत त्यागी समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।