छतों पर पौधारोपण कर किया संरक्षण का आह्वान

छतों पर पौधारोपण कर किया संरक्षण का आह्वान
  • सहारनपुर में पौधारोपण करते सर्वजन समृद्धि सेवा संस्था के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । सामाजिक संस्था सर्वजन समृद्धि सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने पारसपुरम कालोनी में पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित करने का आह्वान किया गया ताकि पर्यावरण संरक्षण किया जा सके। पारसपुरम कालोनी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्वजन समृद्धि सेवा समिति के अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा कि समिति के पदाधिकारियों द्वारा जो पौधारोपण किया गया है उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा सभी नागरिकों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया जाएगा क्योंकि पेड़-पौधे हमारे देश की धरोहर हैं जिनकी छतों पर जगह है वहां पर अधिक से पौधे लगाएं हैं क्योंकि पड़ों से जिस तरह हमें आक्सीजन मिलती है, उसी प्रकार पक्षियों को भी पेड़ों की भी आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा कि शहरों में पेड़-पौधे न होने के कारण पक्षियों की अधिक मौत होती है। यही वजह है कि शहरों से पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं जिसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पक्षियों को आक्सीजन व बैठने के लिए छायादार व फलदार पेड़-पौधे नहीं मिलते हैं। इसलिए छतों पर भी पेड़-पौधे लगाने चाहिए ताकि मनुष्य के जीवन के साथ-साथ पक्षियों के जीवन का भी ध्यान रखा जा सके। धर्मेंद्र सैनी व मोहित त्यागी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य वृक्षों को लगाकर उनकी देखभाल करना है। साथ ही समाज में फैली बुराइयां चाहे किसी भी क्षेत्र में हों, उनके खिलाफ संघर्ष करना है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोग आक्सीजन की जो कमी हुई थी उसे दूर करने के लिए हमें जिला स्तर पर वृक्षारोपण करने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए क्योंकि पेड़-पौधों से ही हमारा जीवन है और पेड़-पौधों की वजह से पृथ्वी पर हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। इस दौरान आशुतोष शर्मा, मोनी सैनी, निहाल सैनी, नेक भाटिया, अभिषेक सैनी, शैंकी, सूर्यकांत पंडित, कुणाल सैनी, शोभी सिंह आदि मौजूद रहे।


विडियों समाचार