महापंचायत में अधिक से अधिकारी भागीदारी करने का आह्वान

- सहारनपुर में भाकियू की महापंचायत का दृश्य।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में आगामी 5 सितम्बर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में भारी संख्या में शिरकत करने का आह्वान किया गया। बैठक में कहा गया कि महापंचायत में किसान अपनी एकता व ताकत दिखाने का काम करें ताकि पिछले 8 माह से दिल्ली में चल रहे आंदोलन को गति मिल सके। हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में भाकियू की महापंचायत को सम्बोधित करते हुए जनपद प्रभारी नौ सिंह कहा कि भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत 5 सितम्बर को जनपद मुजफ्फरनगर में होने जा रही है, जिसमें किसानों के मान सम्मान की बात है, जो आज पूरे देश का किसान पिछले 8 माह से दिल्ली के गाजीपुर बोर्डर पर बैठा है और केन्द्र सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। अभी तक तीनों कृषि कानूनों को वापिस नहीं लिया गया है। जिसे किसी रूप में सहन नहीं किया जायेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार ने बताया कि आज उप्र सरकार पर किसानों का लगभग 12 हजार करोड़ रूपया गन्ना मूल्य भुगतान का बकाया है और सरकार अधिकांश भुगतान करने की बात कर रही है। किसानों की बैंकों द्वारा आरसी काटकर उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी तक हो रही है, जिसके विरोध में आगामी पांच सितम्बर को मु.नगर में महापंचायत आहूत की गयी है।
मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह, जिलाध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने कहा कि आज किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुका है और भाजपा के मंत्री किसानों का कार्टून बनाकर उन्हें बेइज्जत करने का काम कर रहे है, जो बेहद शर्मनाक है। इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सभी लोगों से भारी संख्या में मुजफ्फरनगर कूच करने का आह्वान किया। महापंचायत में जगपाल सिंह, भंवर सिंह, अशोक कुमार, सोनू, रविन्द्र राणा, मेवाराम, मा.रघुवीर, देशपाल, राजपाल, प्रदीप ठाकुर, निर्भय, जिलें सिंह, डॉ.राजवीर, पुनित, भोला सिंह, ईश्वर चंद, विनय, कमलेश, बजपाल सैनी, अरविंद, पप्पू, उपेन्द्र त्यागी, सचिन, देवेन्द्र, मेहरबान, अनूप सिंह, नरेश यादव, मुकेश तोमर, सुरेन्द्र काम्बोज, कालूराम प्रधान, सत्य प्रकाश आर्य, नईम खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।