shobhit University Gangoh
 

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में 86 यूपी बटालियन एनसीसी, मेरठ ग्रुप मुख्यालय के तहत चलाये जा रहे प्रशिक्षण कैंप के अंतर्गत कैडेट्स को साइबर सुरक्षा एवं डिजास्टर मैनेजमेंट की विस्तृत जानकारी दी गई

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में 86 यूपी बटालियन एनसीसी, मेरठ ग्रुप मुख्यालय के तहत चलाये जा रहे प्रशिक्षण कैंप के अंतर्गत कैडेट्स को साइबर सुरक्षा एवं डिजास्टर मैनेजमेंट की विस्तृत जानकारी दी गई

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में 86 यूपी बटालियन एनसीसी ने मेरठ ग्रुप मुख्यालय के तहत चलाये जा रहे अपने 10-दिवसीय शिविर के पाँचवें दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। जिसमे सभी कैडेट्स को आज साइबर सुरक्षा एवं डिजास्टर मैनेजमेंट के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

शोभित विश्ववि‌द्यालय गंगोह में जारी एन.सी.सी. कैंप में सहारनपुर से आए साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ उप निरीक्षक साबिर अली एवं हेड कांस्टेबल पूनम सिंह ने कैडेट्स को बताया कि साइबर क्राइम से डरने के स्थान पर सभी को विशेष सरकारी नंबरों पर कॉल करने की आवश्यकता होती है, तथा किसी भी स्थिति में पुलिस को जानकारी देना नितांत आवश्यक है।

इस अवसर पर 86 यूपी बटालियन एन.सी.सी. के कमांडिंग आफिसर कर्नल आर.के. चौहान ने कहा कि साइबर क्राइम आज के समय की बड़ी परेशानियों में से एक है, सभी कैडेट बिना डरे साइबर क्राइम की स्थिति में पुलिस को संपर्क करें और अपने परिवार तथा अपने आसपास के लोगों को इस विषय में जागरूक करें।

प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन पर बोलते हुए कैंप एडजुडेंट मेजर सुभाष सागर ने कैडेट्स को विभिन्न आपदाओं और उनसे निपटने के तरीके को जानकारी दी, कैप्टन गौरव मिश्रा ने छात्रों को व्यक्तित्व विकास और उससे जुड़े विभिन्न आयामों के विषय में बताया।

आज कैडेट्स को फायरिंग का अभ्यास भी कराया गया। कैप्टन मेधेंद्र गौड़ तथा लेफ्टिनेंट जयदीप अरोड़ा ने फुटबॉल एवं वॉलीबॉल मैच के माध्यम से कैडेट्स के सर्वांगीण विकास को आगे बढने का काम किया।

Jamia Tibbia