shobhit University Gangoh
 

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बनाया था बंधक, MLA बृजभूषण को भाजपा ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बनाया था बंधक, MLA बृजभूषण को भाजपा ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

लखनऊ: यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले MLA बृजभूषण उर्फ़ गुड्डू राजपूत को नोटिस जारी किया गया है। यूपी के बीजेपी अध्यक्ष ने MLA बृजभूषण उर्फ़ गुड्डू राजपूत को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है और उनसे सात दिन के अंदर जवाब मांगा है।

उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चरखारी विधायक ब्रजभूषण सिंह के सड़कों पर गड्ढ़े और जल जीवन मिशन से जुड़े कामों में लापरवाही के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “अगर विधायक अपने गांवों में सड़कों की खराब स्थिति साबित कर दें, तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।” स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को विभाग की योजनाओं का लोकार्पण करने बुलंदशहर पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया था।

Jamia Tibbia