यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी

यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं. इस बार इसी नवरात्रि में मंत्रिमंडल विस्तार होने की चर्चाएं तेज हो गई है . इस वक्त मुख्यमंत्री को लेकर उत्तर प्रदेश में कुल 52 मंत्री हैं जिसमें 8 मंत्रियों की जगह खाली है. इनमें कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है.

इस बार के विस्तार में समाजवादी पार्टी के बागी मनोज पांडे, पूजा पाल के नाम की चर्चाएं मंत्रिमंडल में शामिल होने की विशेष हैं. इनको भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. वहीं आकाश सक्सेना की भी चर्चा है जिनको मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है.

कई मौजूदा मंत्रियों को मंत्री पद से हटाया जाएगा

वहीं कुछ मौजूदा मंत्रियों को मंत्री पद से हटाकर संगठन के कामों में लगाया जा सकता है. कुछ मंत्रीयो को राष्ट्रीय राजनीति में भी ले जाने की चर्चाएं हैं तो वहीं कुछ संगठन के लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल भी किया जा सकता है.

पंकज चौधरी अपनी नई टीम पर भी कर रहे मंथन

इसके साथ ही यूपी बीजेपी में नए संगठन के लिहाज से बात करें तो पंकज चौधरी अपनी नई टीम पर भी मंथन कर रहे हैं. महिला मोर्चा ,युवा मोर्चा समेत सभी मोर्चो में नए अध्यक्ष का चुनाव होना है तो उसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों के भी बदले जाने की चर्चा है.

संघ के सह सर कार्यवाह अरूण कुमार का लखनऊ दौरा

आपको बता दें कि संघ के सह सर कार्यवाह अरूण कुमार कल शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर रहेंगे इस दौरान यूपी बीजेपी कोर ग्रुप के साथ उनकी बैठक संभावित है. जानकारी के मुताबिक अरूण कुमार 2 महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे . अरुण कुमार के लखनऊ दौरे से इन तमाम विषयों पर चर्चाएं बढ़ गई हैं.


Leave a Reply