भागवत कथा सुनने से होता पापों का नाा: संतोष

- सहारनपुर में श्रीमद भागवत कथा के विश्राम पर हवन में पूर्णाहुति देते श्रद्धालु।
सहारनपुर [24CN]। भागवताचार्य संतोष कुकरेती ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को सभी दु:खों से छुटकारा मिलता है। उन्होंने सभी लोगों से श्रीमद भागवत कथा का श्रवण कर उस पर मनन करने की भी अपील की। भागवताचार्य संतोष कुकरेती आज यहां रोहित विहार स्थित श्री शिव मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा महापुराणा के विश्राम के अवसर पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने श्रीमद भागवत कथा की महिमा का भी बखान किया। इससे पूर्व पं. आशीष कुकरेती, संतोष कुकरेती व राकेश शुक्ला ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान के साथ हवन-यज्ञ पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न कराया। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बेबी, नीलम, प्रवीण, सीमा, सुधा, रश्मि, गुड्डी, संगीता, उषा, नूतन, पूनम, सरिता, सुशीला, रूकमणि, बबली आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।