श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से होता मनुष्य का जीवन सफल: कालेंद्रानंद

सहारनपुर [24CN]। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज आज यहां गोविंद नगर यमुना एक्शन प्लांट के नजदीक चल रही श्रीमद भागवत कथा के विश्राम के अवसर पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा मात्र एक ग्रंथ नहीं बल्कि जीने की कला है जो मनुष्य को अच्छे व बुरे का बोध कराती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रीमद भागवत कथा को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा हवन-यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण आहुति दी गई। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।

इस दौरान आचार्य अजीत, पं. योगेश तिवारी, पं. ऋषभ शर्मा, भोपाल सिंह, अनुराधा, भगवती, ममता, कविता, रेखा, पूनम, वर्षा, रेशमा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Jamia Tibbia