सिंलाई सीखकर महिलाएं बनें आत्मनिर्भर: सुखीजा

सिंलाई सीखकर महिलाएं बनें आत्मनिर्भर: सुखीजा
  • सहारनपुर में नवप्रयास उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। समाजसेवी अश्विनी सुखीजा ने कहा कि महिलाएं सिलाई सीखकर आत्मनिर्भर बनने का काम करें ताकि वे समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें। समाजसेवी अश्विनी सुखीजा आज यहां माधोनगर में नवप्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा यह सराहनीय पहल की गई है। इससे उन महिलाओं को अत्यधिक फायदा होगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। उन्हें यह एक अच्छा प्लेटफार्म मिला है। उद्योगपति शरद भार्गव ने कहा कि इस योजना से महिलाएं व बालिकाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि नवप्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति का यह प्रयास सराहनीय है। शिविर संचालिका प्रिया सैनी व नोडल अधिकारी आशु जायसवाल ने बच्चों को सिलाई सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर बनने के गुर भी बताए। इस दौरान निधि, आशा सब्बरवाल, शुलभ मेहरा, छवि चौहान, नमन बंसल आदि मौजूद रहे।