shobhit University Gangoh
 

आम आदमी बनकर DM, SSP पहुंचे बाजार, ज्यादा दाम पर सामान बेच रहे दुकानदार हिरासत में

आम आदमी बनकर DM, SSP पहुंचे बाजार, ज्यादा दाम पर सामान बेच रहे दुकानदार हिरासत में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जरूरत के सामानों का दाम फिक्स करने का आदेश दिया था। जिला प्रशासन ने ऐसा ही किया लेकिन कुछ दुकानदार बाज नहीं आ रहे थे। अब भी लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों से ज्यादा दामों में सामान बेचे जाने की सूचनाएं आ रही हैं।

प्रशासन को मिली थी शिकायत

NBT

वाराणसी प्रशासन ने जरूरत के सामानों के दाम फिक्स किए हैं। इसके बावजूद कई दुकानदार निर्धारित दाम से ज्यादा ले रहे थे। इसकी शिकायत लगातार प्रशासन को मिल रही थी।

आम आदमी बनकर पहुंचे मार्केट

NBT

डीएम कौशलराज शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी दोनों आम आदमी बनकर बाजार पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सामान खरीदा।

आम नागरिक बनकर खरीदा सामान

NBT

डीएम-एसएसपी सबसे पहले चेतगंज थाना क्षेत्र के दलहट्टा, चेतगंज, मंसाराम फाटक आदि इलाको में पहुंचे। यहां दुकानदारों से सामान के रेट पूछे और सामान खरीदा।

नहीं पहचान पाया कोई

NBT

डीएम और एसएसपी सादे कपड़ों में थे और बिना किसी सुरक्षा के ही पहुंचे थे, इस कारण कोई भी दुकानदार उन लोगों को नहीं पहचान पाया।

मचा हड़कंप

NBT

जैसे ही ज्यादा दामों पर दुकानदारों ने सामान बेचा कुछ दूर खड़े अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम और एसएसपी ने दुकानदारों को हिरासत में लेने का आदेश दिया वैसे ही हड़कंप मच गया। दुकानदार अधिकारियों से माफी मांगने लगे।

भेजे जाएंगे जेल

NBT

अधिकारियो के अनुसार इस आपदा काल मे जब लोग एक-दूसरे की यथा सम्भव मदद के लिए आगे आ रहे है तब इस तरह का कृत्य बहुत ही आपत्तिजनक है और आगे भी जो दुकानदार इस तरह से निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर सामान का विक्रय करेगा वो जेल जाएगा

जब वाराणसी डीएम- एसएसपी आम आदमी बनकर पहुंचे बाजारयूपी में लॉकडाउन के बाद सभी जरूरत के सामानों के दाम फिक्स किए गए हैं। इसके बावजूद कुछ दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। कालाबाजारी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में वाराणसी के डीएम और एसएसपी सादे कपड़ों में बाजार पहुंच गए। यहां सामान खरीदा और जिन दुकानदारों ने ज्यादा रेट पर सामान दिया उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Jamia Tibbia