स्थापना दिवस पर किया व्यापारी प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

स्थापना दिवस पर किया व्यापारी प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
  • सहारनपुर में स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए व्यापारी प्रतिनिधि।

सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय व्यापारी दिवस व 30वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया।

एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार सदैव व्यापारियों को सम्मान की दृष्टि से देखती है तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा, उचित वातावरण तथा बिजली की पूर्व वर्षों के सापेक्ष बेहतर स्थिति है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने सहारनपुर के व्यापारियों की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनित गर्ग ने कहा कि राज्य कर विभाग में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए व्यापारी प्रतिनिधियों को शामिल कर जिलास्तरीय निगरानी कमेटी का गठन किया जाए। जिला महामंत्री हर्ष डागर व महानगर अध्यक्ष स. गुरमेहर सिंह ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था का प्रहरी है। उन्होंने जीएसटी की विसंगतियों को भी दूर किए जाने की मांग की। जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी अरोड़ा, युवा जिलाध्यक्ष देवांश गांधी, बेहट नगराध्यक्ष वशिष्ठ गुप्ता, चिलकाना नगराध्यक्ष यूसुफ कुरैशी ने भी अधिकारियों के भ्रष्टाचार के लिए अभियान चलाने व घेराव करने का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्ष डाबर व गौरव सैनी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में जगदीश कालरा, केतन विरमानी, विनीत विरमानी, रजत मित्तल, तरणजीत सिंह बग्गा, मनोज चिटकारा, अमरदीप सिंघल, शांतनु ठकराल, राजेश ग्रोवर, शशांक भाटिया, सुबोध भाटिया, हिमांशु धवन, अक्षत त्यागी, चंदन कालरा, राजेंद्र अरोड़ा, नरेंद्र गर्ग, भारत भूषण अग्रवाल समेत भारी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।


विडियों समाचार