प्रदेश में पुन: योगी सरकार आने का व्यापार मण्डल ने किया स्वागत
- विकास कार्यों में गति और व्यापारिक समस्याओं के शीघ्र निवारण की आशा: शीतल टण्डन
सहारनपुर [24CN]। उ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल जनपद सहारनपुर के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के गत दिवस चुनाव परिणामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में अगले पांच वर्ष के लिए मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को पुन: प्रदेश के मतदाताओं द्वारा जनादेश दिया गया है। इसको लेकर प्रदेश के व्यापारियों में हर्ष की लहर है। उन्होंने आशा प्रकट की कि नए कार्यकाल में मुख्यमंत्री प्रदेश के व्यापारियों की काफी समय से लम्बित मांगों के बारे में सकारात्मक निर्णय लेंगे और विकास कार्र्यों में भी और अधिक गति और प्रदेश का चहुंमुंखी विकास होगा और उ.प्र. पूरे देश के सभी राज्यों में हर दृष्टि से प्रथम स्थान पर आयेगा।
.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की स्थानीय रेलवे रोड पर जिला मुख्यालय कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों से एक बात स्पष्ट हो गयी है कि हाल ही के वर्षों में उत्तर प्रदेश में समेत देश के अन्य राज्यों के मतदाता जागरूक और परिपक्व हो गये हैं और वे अपने-अपने राज्यों में स्पष्ट बहुमत की सरकारें चुनते हैं। इससे जहां विकास कार्यों को गति मिलती है वहां राजनीति में भी स्थायित्व रहता है। साथ ही उन्होंने आशा प्रकट कि सशक्त विपक्ष भी लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है। वो भी जनहित के कार्यों के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित कराता रहेगा।
श्री टण्डन ने इस बात पर भी संतोष प्रकट किया कि पूरे जनपद में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इसके लिए पुलिस प्रशासन, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व मतदाता साधूवाद के पात्र हैं। जिला व्यापार मण्डल द्वारा आज जनपद के सातों नवनिर्वाचित विधायकों राजीव गुम्बर, मुकेश चौधरी, कुंवर बृजेश सिंह, उमर अली खान, चौ.किरत सिंह, देवेन्द्र निम, आशु मलिक को बधाई देते हुए आशा प्रकट की कि सभी जनप्रतिनिधि जनहित के कार्यों, विकास कार्यों, व्यापारियों की समस्याओं व जनहित के मुद्दों पर अपने-अपने स्तर पर हमेशा जागरूक रहेंगे। इसके लिए व्यापार मण्डल सभी को सकारात्मक सहयोग करेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मेजर एस. के. सूरी, पवन कुमार गोयल, रमेश डावर, कर्नल संजय मिडढा, संदीप सिंघल, अनिल गर्ग, अशोक मलिक, भगीरथ सेठी, महेश सेठ, अभिषेक भाटिया, विक्रम कपूर, रवि टण्डन, संजय महेश्वरी, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, मौजूद रहे।