व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए उपयोगी संगठन: मिश्रा

- सहारनपुर में व्यापार मंडल की बैठक को सम्बोधित करते प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा।
सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारी हितों एवं व्यापारी एकता के लिए व्यापार मंडल सबसे उपयोगी संगठन है जो व्यापारियों के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीडऩ व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा आज यहां रेलवे रोड स्थित सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर कार्यालय पर आयोजित व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते समाज के सभी वर्गों का किसी न किसी रूप में बहुत नुकसान हुआ है और उद्योग व व्यापारी जगत को भी नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन इन सबके बावजूद व्यापारी वर्ग अपने स्वभाव के अनुरूप हौंसले में हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में व्यापारी प्रतिनिधियों ने जिस प्रकार व्यापार तथा अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से जरूरतमंदों को आक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां, एम्बुलेंस व नि:शुल्क भोजन आदि की व्यवस्था की है। यह वास्तव में समाज के लिए अनूठा उदाहरण है। विपरीत परिस्थितियों को सकारात्मक बना देना व्यापार मंडल की देन है। उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद जीएसटी का सरलीकरण करना, दलहन की भंडारण सीमा समाप्त करना, ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाना आदि अनेक स्थानीय समस्या व्यापारी वर्ग झेल रहा है। इसलिए केंद्र सरकार को व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना चाहिए।
कार्यक्रम को प्रदेशीय कार्यालय प्रभारी सुनील कुमार पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री राजपाल सिंह, अमित गगनेजा, रामराजीव सिंघल, जिला महामंत्री संजय भसीन, राजीव मदान, डी. के. गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री स. सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, मंडल अध्यक्ष कृष्णलाल ठक्कर, प्रदेशीय संयुक्त महामंत्री दीपकराज सिंघल ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान डी. के. गुप्ता, सुशील त्यागी, गुलशन अनेजा, पुनीत चौहान, गौतम शंकर सिंघल, नीरज जैन, मुरली खन्ना, सुरेंद्र ंिसंह पुंडीर, मनोज खुराना, संजय मिड्ढा, पवन गोयल, रवि टंडन, रोहित गांधी, एम. पी. चावला, सुरेंद्र वढेरा आदि मौजूद रहे।