जनता की नि:शुल्क सहायता कर रहा है व्यापार मंडल

जनता की नि:शुल्क सहायता कर रहा है व्यापार मंडल
  • सहारनपुर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को कंसनट्रेटर प्रदान करता दानदाता।

सहारनपुर [24CN] । सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि 55 आक्सीजन सिलेंडर व दो आक्सीजन कंसनट्रेटर के साथ व्यापार मंडल जनता की सेवा करेगा। सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने बताया कि आज व्यापार प्रतिनिधिमंडल को स. नवनीत सिंह बग्गा के प्रयासों से एक आक्सीजन कंसनट्रेटर नि:शुल्क प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल 55 आक्सीजन सिलेंडर व 2 आक्सीजन कंसनट्रेटर के साथ नि:शुल्क समाज सेवा कर रहा है तथा पूर्व की भांति सहारनपुर की जनता को नि:शुल्क आक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराए जाएंगे। यदि किसी व्यक्ति को आक्सीजन सिलेंडर या आक्सीजन कंसनट्रेटर की आवश्यकता है तो वह सम्पर्क करता सकता है। इस दौरान स. राजपाल सिंह, गुलशन अनेजा, अनुभव शर्मा आदि मौजूद रहे।