सड़कों का निर्माण बुनियादी ढांचे की रीढ़: महापौर
- सहारनपुर में सड़क पर गेंती चलाकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते महापौर।
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड 33 में नगर निगम निधि से निर्मित होने वाली सड़क के निर्माण कार्य का वेदमंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। सड़क निर्माण पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आयेगी। आज सुबह महापौर डॉ. अजय कुमार वार्ड 33 में प्रेमनगर स्टेट बैंक कॉलोनी पहुंचे तो क्षेत्र के लोगों ने महापौर का स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
महापौर ने क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा करते हुए उक्त गली में वेद मंत्रोच्चार के बीच सड़क पर गंेती चलाकर सड़घ्क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सड़कों और नालियों का निर्माण किसी भी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की रीढ़ होता है, जो समग्र विकास, स्वास्थ्य और आर्थिक समृद्धि के दरवाजे खोलता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जोगिंदर लाला, मंडल महामंत्री जयवीर खटाना, पार्षद प्रतिनिधि संदीप चैधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
