बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक: लखनऊ में 9 अक्टूबर को आयोजित महारैली को बनाया जाएगा ऐतिहासिक : बेनीवाल

बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक: लखनऊ में 9 अक्टूबर को आयोजित महारैली को बनाया जाएगा ऐतिहासिक : बेनीवाल
  • सहारनपुर में बसपा की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल।

सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि आगामी 9 अक्टूबर को लखनऊ में मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाली महारैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। श्री बेनीवाल देहरादून चैक स्थित बसपा के मंडल कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक से पूर्व बसपा पदाधिकारियों ने भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर व बामसेफ व बसपा की नींव रखने वाले मान्यवर कांशीराम के चित्रों पर पुष्प अर्पित  कर उन्हें नमन किया।

श्री बेनीवाल ने कहा कि आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए आगामी 9 अक्टूबर को अधिक से अधिक कार्यकर्ता महारैली में पहुंचने का काम करें ताकि बसपा सुप्रीमो मायावती की ताकत का एहसास कराया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का काम करें ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके तथा 2007 की तरह सुश्री मायावती को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाया जा सके।

बैठक को सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली मंडल के प्रभारी, पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली, रविन्द्र कुमार गौतम, सहारनपुर मंडल  प्रभारी व पूर्व विधायक डॉ, मेघराज सिंह जरावरे, नरेश गौतम, सतीश कुमार, आनंद प्रकाश, वीरसिंह, जनेश्वर प्रसाद ने भी सम्बोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में साहरनपुर जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह नानोता, सहारनपुर जिला प्रभारी नफे सिंह, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष पुष्पांकर पाल, ऋषि पाल गौतम, जिला संयोजक सुशील जयसवाल, रति राम गौतम, जिला प्रभारी राजेश प्रधान, बेहट विधान सभा प्रभारी वेदपाल गौतम, विशाल शर्मा, नकुड़ विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र पालीवाल, मनीष काम्बोज,जिला पंचायत चैधरी इरफान, सचिव विजयपाल, नगर विधानसभा से अनिल धारिया, पूर्व बीवीएफ जिला संयोजक सुखराम भास्कर, गुलफाम अंसारी, डॉ. आहतेशाम मलिक, नेयर हशन, रामपुर विधानसभा अध्यक्ष शीतल, मोहकम सिंह, देहात विधानसभा से हर्षित तोमर, देवबंद विधानसभा से  मुकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, , हर्षित प्रधान, रामपुर मनिहारन से राजू पालीवाल, शीतल कुमार, गंगोह विधानसभा प्रभारी ओमपाल सिंह, गंगोह विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र ओलरी, जितेंद्र कश्यप, देवबन्द से धर्मेंद्र गौतम, सुनेश प्रधान, सुखवीर प्रधान, अरुण प्रधान, देहात विधानसभा भाई चारा कमेटी अध्यक्ष सुशील बौद्ध,मंडल कार्यालय प्रभारी नरेश कुमार, रुपचंद,अमर सिंह, रामसिंह, पूर्व प्रधान सुरेश चंद, वसीम चैधरी माधोपुर, एडवोकेट प्रमोद गौतम, आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia