shobhit University Gangoh
 

BSF के जवानों में बढ़ा संक्रमण, अब तक 67 कोरोना पॉजिटिव

BSF के जवानों में बढ़ा संक्रमण, अब तक 67 कोरोना पॉजिटिव

 

  • BSF के जवानों में फैला कोरोना संक्रमण, अब तक 67 पॉजिटिव
  • त्रिपुरा से अब तक 25 कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में 41 जवान संक्रमित
  • इसके साथ ही SSB के भी 13 जवान कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाए गए हैं

नई दिल्ली
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 67 जवानों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई है। सोमवार को 13 और जवान कोरोना वायरस (Covid-19) से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद संक्रमण की चपेट में आए जवानों की तादाद बढ़कर 67 हो गई है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

बीएसएफ के जवानों के कोरोना संक्रमित होने के नए केस त्रिपुरा से सामने आए। यहां 13 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 10 जवान और बाकी के 3 केस एक संक्रमित जवान की पत्नी और 2 बच्चों के हैं। इसके साथ ही त्रिपुरा में बीएसएफ की इकाइयों से अब तक 25 मामले सामने आए हैं।

वहीं दिल्ली में 41 बीएसएफ जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जबकि कोलकाता से एक जवान की Covid-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं छुट्टी पर चल रहे एक जवान का कोविड-19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अभी तक 13 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि नए मामले दिल्ली पुलिस की कमान के तहत कानून-व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय राजधानी के जामा मस्जिद और चांदनी महल इलाकों में तैनात 126वीं बटालियन से सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि टुकड़ी में कुल 94 जवान हैं।

Jamia Tibbia