हर्षोल्लास के साथ मनाया बू्रसली का जन्मदिन

- सहारनपुर में बू्रसली के चित्र पर माल्यार्पण करते प्रशिक्षणार्थी।
सहारनपुर [24CN]। बू्रसली मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा बू्रस ली का 81वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शांतिनगर श्री शिव महादेव दरिया मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बू्रसली के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मार्शल आट्र्स एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष नंदकिशोर ने कहा कि बी. एल. मार्शल आर्ट एकेडमी संस्था महिलाओं के सेल्फ डिफेंस के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है। महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट अवश्य सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1998-99 से महिलाओं को सेल्फ डिफेंस सिखाना प्रारम्भ किया था जिसमें एसडी गल्र्स इंटर कालेज, सोफिया इंग्लिश मीडियम, हिंदू कन्या इंटर कालेज, राजकीय गल्र्स इंटर कालेज के अलावा महानगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण देकर युवतियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे ताकि महिलाएं किसी पर भी निर्भर न रह सकें।
कार्यक्रम में मिथुन कुमार, एकता कपूर, अंकुर, गणेश, आदित्य, बबली, राजश्री, निखिल अािद ने डिफेंस का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रीमती रीता, बबली, सीता देवी, सुरेश, भावना, ममता रानी, आरती कश्यप, कु. मीनू धीमान, अजय धीमान, सीमा, कन्हैया आदि मौजूद रहे।