जल्द आरम्भ होगा सेतु निर्माण कार्य: मुकेश चौधरी

- सहारपुर के सौंधेबांस में विधायक मुकेश चौधरी स्वागत करते ग्रामीण।
चिलकाना। विकासखंड सरसावा के अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम सौन्धेबांस व ग्याजुद्दीनपुर में जाने के लिए ग्रामवासीयों को पिछले दो वर्षो से यमुना नदी पर जुगाड़ के सहारे पाइप व रेहड़ी लगाकर जान जोखिम में डालकर यमुना पार करना पड़ रहा था जिसे देखते हुए वर्तमान नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने विधानसभा मे पुल निर्माण का मुद्दा जोर शोर से उठाया ओर उनके प्रयास के फलस्वरूप जल्दी ही पुल निर्माण का कार्य शुरू होगा । गांव के लोगो को बरसात के मौसम में नदी में पानी अधिक होने के कारण हरियाणा से ही खरीदारी करनी पड़ती हैं।बच्चे जान जोखिम में डालकर नाव में बैठकर स्कूलों में जाते है।बीमार लोग सुविधा न मिलने के कारण दम तोड़ जाते है।
इन्ही समस्याओं को देखते हुए नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी से सदन में पहले ही दिन आलहनपुर सोंधेबास घाट पर पुल का मुद्दा उठाया था, तथा मुख्यमंत्री से मिलकर लोगो की समस्याओ से अवगत कराया था जिसके चलते विधायक की मेहनत रंग ले आई है।आलहनपुर सोंधेबास घाट का पुल स्वीकृत हो गया हैं।आज यमुना नदी पर लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया है।उनके द्वारा बताया गया है जल्द ही सेतु निर्माण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान आर के सिंह अधिशासी अभियंता, ऋतुराज सिंह जेई,सतेंदर सिंह डीपीएम,विजय सिंह एई,शुभम् शर्मा जेई,मौजूद रहे। इस मौके पर क्षेत्र के युवा भाजपा नेता निर्दोष प्रधान,अरविंद पँवार,राजकुमार प्रजापति,अनिल प्रधान,डॉ.प्रमोद कुमार,राहुल मित्तल,वेदप्रकाश,तैय्यब प्रधान,ओमपाल सुभाष,यसविंदर, संजय नम्बरदार ,सुशील आदि उपस्थित रहे।