नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार (21 जुलाई) की रात को एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में बलात्कार किया गया। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने उद्धव-शिंदे गुट को नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने आठ अगस्त तक दोनों पक्षों से जवाब मांगा है। बता दें कि चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों को यह साबित करने के लिए दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा है कि उनके पास शिवसेना में बहुमत के सदस्य हैं या नहीं। उत्तर प्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार, सभी कांवड़िएं ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी एक ट्रक चालक ने उन पर ट्रक चढ़ा दिया। दुर्घटना में 7-8 लोग घायल हुए हैं और 6 लोगों की मृत्यु हुई है।
Breaking News Today 23 July: चीफ जस्टिस एनवी रमना बोले- ‘जज को देनी होगी दबाव वाले मामलों को प्राथमिकता’

- Breaking News in Hindi Today: चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि वर्तमान समय की न्यायपालिका के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक निर्णय के लिए मामलों को प्राथमिकता देना है। न्यायाधीश सामाजिक वास्तविकताओं से आंखें नहीं मूंद सकते।
-
11:40 AM, 23 Jul 2022
‘जज को देनी होगी दबाव वाले मामलों को प्राथमिकता’
चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि वर्तमान समय की न्यायपालिका के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक निर्णय के लिए मामलों को प्राथमिकता देना है। न्यायाधीश सामाजिक वास्तविकताओं से आंखें नहीं मूंद सकते। सिस्टम को टालने योग्य संघर्षों और बोझ से बचाने के लिए जज को दबाव वाले मामलों को प्राथमिकता देनी होगी।
- 11:33 AM, 23 Jul 2022
कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत मिल चुके कुल 201.68 करोड़ डोज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे तक जारी अपडेट के अनुसारकोरोना वैक्सीन के कुल 201.68 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। इसमें से दूसरे डोज के तौर पर 92.90 करोड़ वैक्सीन लगे हैं वहीं एहतियाती डोज के तौर पर 6.93 करोड़ वैक्सीन दिए गए हैं।
-
11:31 AM, 23 Jul 2022
थोड़ी देर में होगा छात्रा का अंतिम संस्कार
तमिलनाडु के वेप्पुर में कक्षा बारहवीं की छात्रा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।
-
11:20 AM, 23 Jul 2022
सात मजदूरों को लगाया गया पता
अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले से 5 जुलाई को लापता हुए असम के 19 मजदूरों में से सात मजदूरों का पता लगा लिया गया है। सातों मजदूरों को बचाने के बाद तुरंत ही चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। बता दें कि IAF के हेलिकाप्टर खोज और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।
- 11:04 AM, 23 Jul 2022
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे साहस और देशभक्ति के प्रतीक हैं। पीएम मोदी ने अपने दौरे की तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक ट्वीट किया।
- 11:03 AM, 23 Jul 2022
अफगानों ने ट्विटर पर चलाया ‘बैन तालिबान’ अभियान
तालिबान से जुड़े कंटेंट और पेजों पर मेटा (फेसबुक) की कार्रवाई के बाद, अफगानों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक हैशटैग के साथ तालिबान पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। हैशटैग बैन तालिबान एक वैश्विक स्तर पर सनसनी बन गया है। जिसके समर्थन में अब तक हजारों से अधिक ट्वीट किए जा चुके हैं।
-
10:48 AM, 23 Jul 2022
सांसद रंजीता कोहली ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना
भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोहली ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि साधु विजय दास का निधन हो गया, क्योंकि वह 500 दिनों से अधिक समय से धरने पर बैठे थे। लेकिन अवैध खनन के मुद्दे पर कोई सुनवाई नहीं हुई। कांग्रेस के शासन में प्रशासन खामोश हो गया। सीएम अपनी सीट बचाने के लिए खनन माफिया का समर्थन कर रहे हैं।
- 10:39 AM, 23 Jul 2022
यूपी से दिल्ली तक IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Weather Update Today 23 July देश के कई राज्यों में मौसम विभाग (IMD) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइएमडी ने राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर में आज से अगले पांच दिनों तक बारिश लोगों को उमस से राहत दे सकती है।
-
10:35 AM, 23 Jul 2022
साधु विजय दास की मौत पर बोले SDM संजय गोयल
दिल्ली मे इलाज के दौरान हुई साधु विजय दास की मौत के मामले में भरतपुर SDM संजय गोयल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि साधु संत समाज का खनन के संबंध में आंदोलन भरतपुर जिले में चल रहा था। इसी संबंध में साधु विजय दास ने आत्मदाह कर ली थी। पहले ये RBM भरतपुर में भर्ती थे, फिर जयपुर रेफर किया गया फिर बेहतर इलाज के लिए इन्हें सफदरजंग दिल्ली लाया गया था। परसो से इलाज दिल्ली में चल रहा था। आज रात 2:30 बजे के करीब इनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को बरसाने में इनके धाम में ले जाया जाएगा।
-
10:33 AM, 23 Jul 2022
श्रीनगर में बारिश से हुआ जलभराव
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज बारिश हुई। जिसकी वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी।
-
10:26 AM, 23 Jul 2022
दिल्ली पुलिस ने वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया
दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें विदेशी लड़कियां शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, 10 महिलाओं को छुड़ाया गया है।
-
10:22 AM, 23 Jul 2022
पार्थ चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कोलकाता में उनके आवास से गिरफ्तार किया है।
- 10:20 AM, 23 Jul 2022
शिक्षक भर्ती घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई
पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने ये कार्रवाई की है। ईडी की टीम शुक्रवार सुबह से बंगाल के दो मंत्रियों के ठिकानों के अलावा कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी।
- 10:16 AM, 23 Jul 2022
गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म करने की कगार पर सरकार
सरकार गैस सिलेंडरों पर दी जाने वाली सब्सिडी (LPG Subsidy) को पूरी तरह खत्म करने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा लोकसभा में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी की सरकार की लागत वित्त वर्ष 2011 में 11,896 करोड़ रुपये से घटकर वित्त वर्ष 2022 में महज 242 करोड़ रुपये रह गई है।
-
10:13 AM, 23 Jul 2022
NIA ने दर्ज किया केस
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार के फुलवारी शरीफ मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जिसका संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से है।
-
10:03 AM, 23 Jul 2022
सीएम केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों पर उपराज्यपाल ने CBI जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा और उस पर आप (अरविंद केजरीवाल) चुप रहें। इससे साफ दिखता है कि आपके नाक के तले आपके के लोगों ने मिलकर घोटाला किया है।
-
09:43 AM, 23 Jul 2022
अनुराग ठाकुर ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों का पैसा लूट लिया। शराब माफिया को मालामाल कर दिया और गरीब आपदा के समय दिल्ली छोड़ कर जा रहा था और आपकी सरकार उस समय भी शराब माफिया को धन-धन कराने की बात कर रही थी।
-
09:35 AM, 23 Jul 2022
तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू भेजा गया वापस
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है और तीर्थयात्रियों का जत्था वापस जम्मू भेज दिया गया है।
-
09:22 AM, 23 Jul 2022
गैंगरेप में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में बलात्कार किया गया था। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
- 09:20 AM, 23 Jul 2022
दिल्ली के सफरदरजंग अस्पताल में संत विजय दास की मौत
राजस्थान में भरतपुर के पसोपा गांव में अवैध खनन का विरोध करते हुए आत्मदाह करने वाले संत विजय दास की दिल्ली के सफरदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। 80 प्रतिशत जलने के बाद से अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह अस्पताल प्रशासन को साधु का का शव सौंपा जाएगा।
-
09:19 AM, 23 Jul 2022
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार (21 जुलाई) की रात को सामूहिक दुष्कर्म का एक कथित मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-