shobhit University Gangoh
 

यूपी: प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या, दो भाइयों को डंडों से पीटकर किया घायल

उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के गांव निवाड़ा में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने महिला प्रधान के जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा दो भाइयों को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई है।

वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की शुरुआती जांच में चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है।
थाना कोतवाली के ग्राम निवाड़ा में महिला प्रधान जुलेखा के परिवार के साथ पुरानी रंजिश चलती आ रही है। आरोप है कि रंजिश रखने वाले व्यक्ति ने शनिवार को अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर हमला कर दिया। आरोपितों ने तमंचे से गोली मारकर प्रधान जुलेखा के जेठ निसार (45 वर्ष) की हत्या कर दी। आरोपियों ने निसार के भाई महकार व अंगूर को लाठी-डंडों से पीट- पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

 

Jamia Tibbia