नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग पर शिवगिरि तीर्थ यात्रा की 90वीं वर्षगांठ और ब्रह्म विद्यालय की स्वर्ण जयंती के वर्ष भर चलने वाले संयुक्त समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने 44 अरब डालर में डील डन कर ट्विटर इंक को खरीद लिया है। कंपनी बोर्ड ने एलन मस्क के 54.20 डालर प्रति शेयर की पेशकश को मंजूरी दे दी है। साथ ही AIIMS के नर्सिंग अधिकारी हरीश काजला के निलंबन के खिलाफ अस्पताल के नर्स संघ के अध्यक्ष और नर्सिंग स्टाफ आज से अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल पर जाने वाले हैं। नर्सेज यूनियन ने हरीश काजला का निलंबन तत्काल वापस लेने की मांग की है।
Breaking Hindi News Today 26th April: IIT मद्रास में कोरोना विस्फोट, 31 नए केस मिलने से मचा हड़कंप

- LIVE Breaking News in Hindi Today: IIT मद्रास में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज IIT मद्रास में 31 नए केस मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या अब 111 हो गई है।
-
12:59 PM, 2022-04-26T12:59:12
Maharashtra Hanuman Chalisa: महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल का बयान
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने बार-बार स्पष्ट किया है जब से मौजूदा सरकार महाराष्ट्र में आई है तब से विपक्ष खुश नहीं है और वे कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी हालत में मौजूदा सरकार असंगठित करें। महाराष्ट्र की पुलिस को जो अधिकार प्राप्त है वे उस हिसाब से काम कर रही है। मुंबई पुलिस शानदार काम के लिए ही जानी जाती है और आगे भी जानी जाएगी। महाराष्ट्र को अशांत करने की कोशिश हो रही है जो हम सफल नहीं होने देंगे।
-
12:49 PM, 2022-04-26T12:59:12
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की प्रेस कांफ्रेंस
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के सारे मुद्दे रखें। उस दौरान हमने सारे मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए जो प्रयत्न किया उसमें हमें काफी सफलता मिली है। सीएम ने आगे कहा कि हाटी समुदाय 1967 के बाद लगातार जनजातीय दर्जे की मांग कर रही है, उस दर्जे को वहां की समुदाय को दिया जाएगा। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में इस विषय पर जो हमारा लक्ष्य है, उसे हासिल किया जाएगा।
-
12:45 PM, 2022-04-26T12:59:12
Maharashtra Hanuman Chalisa: सूत्रों का दावा- MHA ने मांगी महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट
सूत्रों की मानें तो MHA ने महाराष्ट्र सरकार से स्वतंत्र लोकसभा सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी और खार थाने में अमानवीय व्यवहार के आरोपों के बारे में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। लोकसभा विशेषाधिकार और आचार समिति ने MHA से पहले एक रिपोर्ट मांगने को कहा था।
-
12:43 PM, 2022-04-26T12:59:12
दिल्ली और पंजाब सरकार के बीच हुए हस्ताक्षर
दिल्ली और पंजाब की सरकारों के बीच नालेज शेयरिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों राज्यों की सरकारों ने नालेज शेयरिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। मैं समझता हूं कि ये भारत के इतिहास में बहुत अनोखा मामला है, जब किसी राज्य की सरकारें एक दूसरे से कुछ सीखने के लिए एग्रीमेंट साइन कर रही हैं।
-
12:32 PM, 2022-04-26T12:59:12
Cabinet Meeting: सीएम योगी ने की कैबिनेट बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कैबिनेट बैठक की।
-
12:30 PM, 2022-04-26T12:59:12
Russia Ukraine Conflict: विदेश मंत्री डा एस जयशंकर का बयान
रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख पर बोलते हुए विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने कहा कि जब एशिया में नियम-आधारित व्यवस्था को चुनौती दी जा रही थी, तो हमें यूरोप से सलाह मिली-अधिक व्यापार करो। कम से कम हम आपको वह सलाह नहीं दे रहे हैं, हमें कूटनीति व संवाद पर लौटने का रास्ता खोजना चाहिए।
-
12:27 PM, 2022-04-26T12:59:12
Maharashtra Hanuman Chalisa: वकील रिजवान मर्चेंट ने दी जानकारी
नवनीत राणा और रवि राणा के वकील रिजवान मर्चेंट ने बताया कि कोर्ट के ऊपर काफी वर्क लोड है, इसलिए हमने 29 अप्रैल के लिए जमानत अर्जी का जवाब स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद अदालत आगे की सुनवाई का फैसला करेगी।
-
12:25 PM, 2022-04-26T12:59:12
COVID-19 Case In IIT Madras: IIT मद्रास में फिर मिले 31 केस
IIT मद्रास में COVID-19 के आज 31 और पोजिटिव मामले सामने आए है। तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब कुल पोजिटिव केस की संख्या 111 हैं।
-
12:13 PM, 2022-04-26T12:59:12
CM Yogi Meeting Team-9: सीएम योगी ने की मीटिंग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कोरोना को लेकर टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक की।
-
12:10 PM, 2022-04-26T12:59:12
Hanuman Chalisa:29 अप्रैल को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई
मुंबई सेशन कोर्ट नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा की जमानत याचिका पर 29 अप्रैल को सुनवाई करेगी।
-
11:59 AM, 2022-04-26T12:59:12
ABG Shipyard Bank Loan Case: प्रवर्तन निदेशालय ने कई जगह मारे छापे
ED अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने ABG शिपयार्ड बैंक लोन धोखाधड़ी मनी लान्ड्रिंग मामले में मुंबई, पुणे और सूरत में 24 स्थानों पर छापे मारे हैं। प्रमोटर ऋषि कमलेश अग्रवाल के कार्यालयों और आवासों पर भी छापेमारी चल रही है।
-
11:58 AM, 2022-04-26T12:59:12
साबरकांठा में चलाया गया अतिक्रमण अभियान
गुजरात के साबरकांठा के हिम्मतनगर क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पटेल ने कहा नगर पालिका द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया है। इलाके में पुलिस की भारी तैनाती की गई है।
-
11:46 AM, 2022-04-26T12:59:12
25 साल बाद देश अपनी आज़ादी के 100 साल मनाएगा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज से 25 साल बाद देश अपनी आज़ादी के 100 साल मनाएगा, और दस साल बाद हम तीर्थदानम् के 100 सालों की यात्रा भी उत्सव मनाएंगे। इन सौ सालों की यात्रा में हमारी उपलब्धियां वैश्विक होनी चाहिए, और इसके लिए हमारा विज़न भी वैश्विक होना चाहिए।
-
11:22 AM, 2022-04-26T12:59:12
Sivagiri Pilgrimage Anniversary: कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तीर्थदानम् की 90 सालों की यात्रा और ब्रह्म विद्यालयम् की गोल्डेन जुबली ये केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है। ये भारत के उस विचार की भी अमर यात्रा है, जो अलग-अलग कालखंड में अलग-अलग माध्यमों के जरिए आगे बढ़ता रहता है। वाराणसी में शिव की नगरी हो या वरकला में शिवगिरी, भारत की ऊर्जा का हर केंद्र हम सभी भारतीयों के जीवन में विशेष स्थान रखता है। ये स्थान केवल तीर्थ भर नहीं हैं, ये आस्था के केंद्र भर नहीं हैं, ये ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के जाग्रत प्रतिष्ठान हैं।
-
11:18 AM, 2022-04-26T12:59:12
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जनहित याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने रामनवमी-हनुमान जयंती समारोह के दौरान सांप्रदायिक हिंसा की जांच के लिए एक पूर्व सीजेआई की अध्यक्षता में न्यायिक जांच की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। SC ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उस राहत के लिए मत पूछो जो इस अदालत द्वारा नहीं दी जा सकती।
-
11:14 AM, 2022-04-26T12:59:12
Sivagiri Pilgrimage Anniversary: पीएम मोदी ने लान्च किया संयुक्त समारोहों का लोगो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए शिवगिरि तीर्थ यात्रा की 90वीं वर्षगांठ और ब्रह्म विद्यालय की स्वर्ण जयंती के वर्ष भर चलने वाले संयुक्त समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने साल भर चलने वाले संयुक्त समारोहों का लोगो भी लान्च किया।
-
11:08 AM, 2022-04-26T12:59:12
विशेष प्रतिनिधि टोनी एबाट से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया
पूर्व पीएम और वर्तमान के आस्ट्रेलियाई पीएम के विशेष प्रतिनिधि टोनी एबाट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनसे मिलकर खुशी हुई। #IndAusECTA की सफलता के बाद द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए व्यापार और रणनीतिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा हुई है।
-
11:01 AM, 2022-04-26T12:59:12
Gurugram Fire: हरियाणा के मानेसर में लगी आग पर पाया काबू
हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर के सेक्टर-6 के पास देर रात कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। फायर अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना बीती रात 10:21 बजे मिली थी। 25-30 एकड़ डंपिंग लैंड में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं। 90 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है।
-
10:49 AM, 2022-04-26T12:59:12
CM Yogi In Janata Darbar: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनता दरबार में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं भी सुनीं।
-
10:45 AM, 2022-04-26T12:59:12
Golden Jubilee of Brahma Vidyalaya: पीएम मोदी ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग पर शिवगिरि तीर्थ यात्रा की 90वीं वर्षगांठ और ब्रह्म विद्यालय की स्वर्ण जयंती के वर्ष भर चलने वाले संयुक्त समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
-
10:34 AM, 2022-04-26T12:59:12
भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर रवींद्र का बयान
यूएनएससी की बैठक में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर रवींद्र ने कहा कि रुकावट और बर्बरता के सभी कार्य जो पवित्र स्थानों की पवित्रता का उल्लंघन करते हैं, चाहे वह यरूशलेम में हो या कहीं और हो, इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। हम सभी पार्टी से उकसावे को रोकने की अपील करते हैं। हम शांति बहाल करने के सभी स्टेप का समर्थन करते हैं। हम इजरायल और वेस्ट बैंक में हुई हिंसा की घटनाओं के बारे में भी गंभीर रूप से चिंतित हैं, गाजा पर राकेट हमला और इजरायल द्वारा जवाबी हमले स्थिति की नाजुकता को प्रदर्शित करता है।
-
10:30 AM, 2022-04-26T12:59:12
Jammu Kashmir Terrorist Arrested: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बारामूला के पट्टन इलाके में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े दो आतंकियों को दो पिस्तौल गोला बारूद और दो चीनी ग्रेनेड के साथ पकड़ा है।
-
10:28 AM, 2022-04-26T12:59:12
Loudspeaker Controversy: संजय राउत ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना
शिवसेना नेता संजय राउत ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस लोगों को गुमराह कर रहे हैं, हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए किसी के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा नहीं दाखिल हुआ है। कल मुंबई हाईकोर्ट ने भी इस बारे में अपना मत रखा है। हनुमान चालीसा आप जरूर पढ़िए अपने घर में और मंदिर में जाकर पढ़िए। दूसरे के घर में जाकर अगर आप हनुमान चालीसा के नाम पर माहौल खराब करेंगे तो आप गुनहगार होंगे।
-
10:24 AM, 2022-04-26T12:59:12
Chardham Yatra 2022: सीएम धामी ने लिया पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लिया।
-
10:15 AM, 2022-04-26T12:59:12
UNSC Meeting: यूएनएससी की बैठक में बोले भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि
यूएनएससी की बैठक में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर रवींद्र ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान यरूशलेम के पवित्र स्थानों पर हुई घटनाओं से हम बहुत चिंतित हैं। यरूशलेम के पवित्र स्थानों की ऐतिहासिक यथास्थिति का सम्मान किया जाना चाहिए और इसे बरकरार रखा जाना चाहिए।
-
10:04 AM, 2022-04-26T12:59:12
योग उत्सव में की केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शिरकत
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में योग उत्सव में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, उसकी तैयारी में सभी विभाग देशभर में जुड़कर योग दिवस के लिए जागरूकता फैलाने के लिए एक कार्यक्रम कर रहें। ये कार्यक्रम देश और विश्वभर में योग के प्रति नई भावना उजागर करेगा।
-
09:50 AM, 2022-04-26T12:59:12
Luxembourg Foreign Minister: लक्जमबर्ग के विदेश मंत्री का भारत दौरा
लक्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन एस्सेलबोर्न अपनी भारत यात्रा पर पहुंचे। इस मौके पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि लक्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन एस्सेलबोर्न का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ये दौरा हमारे द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करेगा।
-
09:47 AM, 2022-04-26T12:59:12
Portugal Foreign Minister: भारत दौरे पर पहुंचे पुर्तगाल के विदेश मंत्री
पुर्तगाल के विदेश मंत्री जोआओ क्राविन्हो भारत दौरे पर पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुर्तगाल के विदेश मंत्री जोआओ क्राविन्हो का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। ये दौरा हमारे संबंधों का विस्तार करने का एक नया अवसर है।
-
09:44 AM, 2022-04-26T12:59:12
Covid-19 Test In India: ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,49,197 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 83,54,69,014 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
-
09:21 AM, 2022-04-26T12:59:12
Corona Cases in India: देश में 24 घंटे मिले 2,483 नए केस
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
कुल मामले: 4,30,62,569
सक्रिय मामले: 15,636
कुल रिकवरी: 4,25,23,311
कुल मौतें: 5,23,622
कुल वैक्सीनेशन: 1,87,95,76,423, पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें। -
09:18 AM, 2022-04-26T12:59:12
Lithuanian Foreign Minister: भारत दौरे पर लिथुआनियाई विदेश मंत्री
लिथुआनियाई विदेश मंत्री गेब्रियलियस लैंड्सबर्गिस अपनी पहली भारत यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि हम बाल्टिक्स में एक महत्वपूर्ण भागीदार लिथुआनिया के साथ अपने संबंधों का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं।
-
09:14 AM, 2022-04-26T12:59:12
Flamingo Birds: नवी मुंबई में दिखाई दिए फ्लेमिंगो पक्षी
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बड़ी संख्या में प्रवासी फ्लेमिंगो पक्षी दिखाई दिए।