जड़ौदा पांडा में शुरू हुई जिला सहकारी बैंक की शाखा
- सहारनपुर में गांव जड़ौदा पांडा में सहकारी बैंक की शाखा का लोकार्पण करते डीसीबी चेयरमैन राजपाल सिंह।
बडग़ांव।। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह ने रामपुर मनिहारान तहसील के गांव जड़ौदा पांडा में डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक की शाखा का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
गांव जड़ौदा पांडा में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह ने कहा कि बैंक की शाखा खुलने से किसानों व ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा तथा ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के लिए सरकार की तरफ से ऋण मिलने में भी आसानी होगी जिसकी मदद से किसान पशुपालन व उद्यान आदि क्षेत्रों में कार्य कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकें। साथ ही विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर आसानी से ग्रामीणों को मिल जाएगा। बैंक के शाखा प्रबंधक धीरेंद्र यादव व अन्य कर्मचारियों ने चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह व डीजीएम राकेश कुमार का माल्यार्पण कर एवं बुके देकर स्वागत किया।
इस दौरान बैंक के निदेशक चरणसिंह, राजवीर सिंह, राजेंद्र राठौर किसान नेता अरविंद त्यागी, आशीष त्यागी, विनोद त्यागी, आदेश त्यागी, महेश त्यागी, डीजीएम राकेश कुमार, डीजे राकेश कुमार, शाखा प्रबंधक धीरेंद्र यादव, बडग़ांव शाखा प्रबंधक अमित सैनी, कैशियर उपेंद्र मोहन त्यागी, जेबीएम नानौता संतोष नायक, किसान सहकारी समिति मोरा के एमडी योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
