भारतीय किसान यूनियन (मण्ढार) की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन
- सहारनपुर में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते भाकियू मंढार के पदाधिकारी।
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (मण्ढार) से जुड़े किसानों ने आज खनन परिसर में मासिक पंचायत का आयोजन कर अपनी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। पंचायत में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और कृषि, सिंचाई, बिजली, खनन व अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर खुलकर विचार-विमर्श किया गया।
पंचायत के दौरान किसानों ने बताया कि क्षेत्र में कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनका समाधान न होने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने एकजुट होकर इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई और संबंधित अधिकारियों से गंभीरता से संज्ञान लेने की अपील की। पंचायत के उपरांत किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने, फसलों का उचित मूल्य दिलाने, बिजली आपूर्ति सुचारू करने तथा खनन से प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चैधरी मदन कुमार, प्रदीप लंबरदार, श्याम सिंघाना, नाथूराम, अनिल कुमार, विक्रम सिंह, संतर पाल, सूरज सिंह, सतपाल सिंह, जोगिंदर कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
