ब्रहमकुमारी विश्वविद्यालय ने समझाया महाशिवरात्री का महत्व

ब्रहमकुमारी विश्वविद्यालय ने समझाया महाशिवरात्री का महत्व
  • क्षेत्र पंचायत परिसर मे आयोजित ब्रहमाकुमारी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम का दृश्य

नकुड 7 मार्च इंद्रेश। महाशिवरात्री व महिलासशक्तिकरण दिवस के मौके पर प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने भव्यकार्यक्रम का आयोजन किया। कहा वर्तमान मे नारी अबला नही सबला है।
यहां विकासखंड परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे करनाल सर्किल की प्रभारी ब्रहमकुमारी प्रेम दीदी ने कहा कि शिवरात्री के महापर्व का महत्व बताया।

उन्होंने परमपिता शिव के गुण, कर्तव्य व उनके दिव्य अवतरण पर प्रकाश डाला। कहा कि परमात्मा शिव का सच्चा परिचय न होने के कारण आज जीवन सच्चे सुख व शांति से दूर है। राजयोग के अभ्यास से जीवन को शांत बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि ब्रहमकुमारी विश्वविद्यालय की और से आयोजित यह कार्यक्रम नगर के लिये गौरव की बात है। ब्लाक प्रमुख सुभाष चैधरी ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की प्रत्यक्ष गवाह ब्रहमकुमारी पे्रम दीदी मौजूद है। जो समाज को नयी दिशा देने का काम कर रही है। स्थानीय केंद्र की संचालिका ने कहा कि वर्तमान मे महिला अबला नहीं सबला है। महिलाऐं समाज व राष्टर के विकास मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कार्यक्रम में बीके पिंकी, पवन अग्रवाल, राजपाल, मांगेराम, अरिवंद्र सिंघल, सतपाल, अशोक, रमेश, संजीव , विनोद, सतीश व सोनिया बहन एकता बहन, लक्ष्मी बहन आदि उपस्थित रहे।