तहसील बार संघ के वार्षिक चुनाव मे दोनो गुट आमने सामने

नकुड 16 फरवरी इंद्रेश। तहसील बार संघ के वार्षिक चुनाव का आगाज होने के साथ ही अधिवक्ताओ के दोनो गुट चुनाव अखाडे मे आ गये है। नामाकंन के पहले दिन दोनो गुटो ने अध्यक्ष व सचिव पदो के लिये अपने अपने प्रत्याशियो के नामांकन दाखिल करा दिये है।

बार सघं के वार्षिक चुनाव मोहर चंद गुट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रदीप वर्मा व संचिव पद के लिये सतीश शर्मा ने अपने अपने नामांकन दाखिल कर दिये है। जबकि महीपाल सिह गुट स ेसंजय शर्मा व अरविंद खटाना ने अपने पर्चे दाखिल किये है। इससे साफ हो गया है कि अध्यक्ष व सचिव पद के लिये दोनो ही गुटो मे दिलचस्प मुकाबला होगा। दोनो ही गुटो ने 143 मतदाताओ मे अपनी जीत के लिये चुनाव प्रचार शुरू कर दिया हैं ।

इसके अलावा सहसचिव के लिये नरेश कश्यप व आजाद सेनी व कोषाध्यक्ष पद के लिये विवेक जैन व राजीव कुमार ने अपने नामांकन द ाखिल किये है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिये मदलाल शर्मा व रामसिंह सैनी ने नामाकंन दाखिल किये । जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिये गवर्निंग काउंसिल सिनियर के लिये नसीम अख्तर व अल्ताफ अली, जूनियर काउंसिल के लिये आशिष कुमार रवि कुमार व नितिन चैहान ने नामांकन दाखिल कि ये है।

आज भी नामाकंन किया जायेगा। जबकि 18 फरवरी को नामवापसी के बाद 19 फरवरी को मतदान होगा। उसकी दिन मतदान के बाद मतो की गिनती बाद परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।


Leave a Reply