समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच गरीब बच्चों को किताबों व काॅपियों का वितरण किया गया।
- स्कूली बच्चों को किताबेें व काॅपियां वितरित करते मानव कल्याण मंच के पदाधिकारी
देवबंद [24CN]: समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा शनिवार को नगर के विभिन्न स्कूलों में कॉपी व किताबों का वितरण किया गया।
मानव कल्याण मंच के द्वारा नगर के जैन गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल, आर्य समाज स्कूल, शिव शिशु मंदिर व सरस्वती शिशु मंदिर के गरीब व असहाय बच्चों को कॉपी तथा किताब का वितरण किया गया साथ ही कुछ बच्चों की फीस में भी मंच द्वारा सहयोग किया गया।
इस दौरान मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा का सबसे बड़ा महत्व है अशिक्षित व्यक्ति का समाज में कोई स्थान नहीं है, इसी के चलते गरीब लोगों के बच्चे धन के अभाव में पढ़ाई न छोड़ दें इसी को देखते हुए मंच द्वारा नगर के स्कूलों में गरीब बच्चों को कॉपी किताब का वितरण किया गया साथ ही ऐसे बच्चे जो स्कूल की फीस भी नहीं दे पा रही थी उनकी फीस में भी मंच द्वारा सहयोग किया गया।
मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने कहा कि मानव कल्याण मंच द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य इसी प्रकार आगे भी होते रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक राजीव शर्मा रहे तथा कार्यक्रम में गिरीश अग्रवाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ इस अवसर पर महामंत्री राकेश अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष प्रमोद मित्तल, जैन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य वंदना जैन मौजूद रही।
