shobhit University Gangoh
 

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली  बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को कैंसर संबंधित समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार ऋषि कपूर की कंडीशन क्रिटिकल है। लेकिन स्टेबल है। तबीयत खराब के चलते ऋषि कपूर पिछले 1 सफ्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले फरवरी में भी ऋषि कपूर की तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली (Delhi) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि, ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ हैं।
PunjabKesari
बता दें साल 2018 में ऋषि कपूर में कैंसर की पुष्टी हुई थी। जिसके बाद न्यूयॉर्क में करीब 8 महीने तक उनका इलाज चला था। पहले तो ना ही ऋषि कपूर और ना ही उनके परिजनों ने इस बीमारी का खुलासा नहीं किया था, लेकिन बाद में खुद ऋषि कपूर ने लोगों को इस बात की जानकारी दी थी, कि उन्हें कैंसर है और अब उनकी हालत में सुधार है।
PunjabKesari
ऋषि कपूर ने साल 2019 में इलाज के बाद अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। ऋषि कपूर के इन मुश्किल दिनों में उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ न्यूयॉर्क में थीं, जो उनका देखभाल कर रही थीं। ऋषि कपूर के ठीक होने के बाद नीतू कपूर ने भी एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर की तबीयत को लेकर कई खुलासे किए थे।

Jamia Tibbia