निकाय चुनाव : सहारनपुर जिले में कई सीटों पर बदल सकता है आरक्षण चार्ट

सहारनपुर/लखनऊ: हाईकोर्ट द्वारा निकाय चुनाव पर लगी रोक के बाद सरकार आरक्षण में चुनाव आयोग की निर्धारित व्यवस्था लागू कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो जनपद की कुछ नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में आरक्षण सूची बदल सकती है।
यदि आरक्षण में चुनाव आयोग की निर्धारित व्यवस्था लागू की जाती है तो उसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा दिखाई देगा और लगभग 50 प्रीतशत सीटों पर आरक्षण सूची बदल सकती है। सहारनपुर जनपद में भी नकुड़, गंगोह, तीतरों व चिलकना का आरक्षण चार्ट बदल सकता है।
भाजपा शीर्ष नेतृत्व के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव में चक्र कर्मानुसार पुर्व की निर्धारित व्यवस्था को लागू किया जाएगा और सीटों पर बदलाव किया जा सकता है। जिसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को दोबारा सूची को खंगालने के लिए कहा गया है।
आरक्षण सूची में बदलाव से पहली सूची आने के बाद जो प्रत्याशी तैयारी में जूटे है उन्हे मायूसी हाथ लग सकती है और नए प्रत्याशियों को मौका मिल सकता है।