बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया बॉडी का प्रदर्शन

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया बॉडी का प्रदर्शन
  • सहारनपुर में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथिगण।

सहारनपुर [24CN]। ऐतिहासिक मेला गुघाल के उपलक्ष में आयोजित मिस्टर सहारनपुर-2022 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों द्वारा अपनी बॉडी का प्रदर्शन किया गया। जनमंच सभागार में आयोजित मिस्टर सहारनपुर- 2022 का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक राकेश वीर, विभाग प्रचारक प्रवीर, विभाग कार्यवाह अरविंद तथा मेला आयोजक मुकेश गक्खड़ ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा, महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व नरेश धनकर ने बल-बुद्धि व संयम के प्रतीक महावीर हनुमान के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया।

मुख्य अतिथि पदमश्री भारत भूषण ने बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को साझा किया और नशा एवं किसी भी प्रकार के स्टेराइड से स्वयं को दूर रखने का आह्वान किया। तत्पश्चात अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी व रेफरी योगाचार्य भीम की टीम द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। प्रतियोगिता के 55 किग्रा भार वर्ग में फैजान ने प्रथम, बासित ने द्वितीय तथा 55 से 60 किग्रा भार वर्ग में अनिल कुमार पहला, रोहित ने दूसरा, 60 से 65 किग्रा भार वर्ग में अब्दुल्ला मलिक ने प्रथम, सन्नी मोहिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मैन फिजिक के ओवरऑल टाइटल में रोहित तथा मिस्टर सहारनपुर- 2022 का ओवरऑल टाइटल आसिफ के नाम रहा।

विजेता प्रतिभागियों को पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, डा. नीलू राणा, नितिन राजपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मनीष सचदेवा, मेला चेयरमैन प्रदीप पंवार, मेला संयोजक मुकेश गक्खड़, सहसंयोजक नितिन सिंघल व जितेंद्र नागर ने मेडल, ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान तरूण शर्मा, नदीम अहमद, संदीप चौहान, राजकुमार शर्मा, अलीम गौर, विवेक पंवार, समीर मित्तल, दीपक पुंडीर, सोनू पहीवाल, अक्षय, सलीम, तसलीम, उदित, अनुजवीर रोहिला, मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।