यूपी के बदायूं में जमीन के व‍िवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायर‍िंग में तीन की मौत

यूपी के बदायूं में जमीन के व‍िवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायर‍िंग में तीन की मौत

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र केभक्ता नगला में दो पक्षों के बीच बुधवार दोपहर में एक जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। गांव के बाहर दोनों पक्षों के बीच हुए कई राउंड फायर‍िंंग में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को म‍िलते ही हड़कंप मच गया। एसएसपी डा ओपी सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

 

jagran

 

वहीं पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। खूनी संघर्ष में जयप्रकाश पुत्र महिपाल उम्र व18 वर्ष, रेशमपाल पुत्र केहरि सिंह 30 वर्ष, सतेंद्र पुत्र कल्याण 20 वर्ष की मौत हो गई। वहीं हरिओम व अमरसिंह, महिपाल सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।