ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
नकुड़ [नवीन]। ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नकुड़ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर रक्तदाताओं ने 170 यूनिट रक्तदान किया।
यहां ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नकुड़ पर राजयोगिनी दीदी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी, उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, चेयरमैन शिव कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर मानवता की सेवा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा मानव सेवा के इस तरह के कार्य समय-समय पर किए जाते हैं, जो अपने आप में बहुत ही सराहनीय है।
पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिये। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज केंद्र द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा की। उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि रक्तदान अवश्य करना चाहिए जिससे जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सके।

केंद्र संचालिका बीके संगीता ने कहा कि रक्तदान करना पूण्य का कार्य है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति समाज के लिए एक प्ररेणा भी देता है जिससे अन्य रक्तदाताओं में भी उत्साह बढता है। उन्होंने सभी अतिथियों, सहयोगियों ओर रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में बीके राम सिंह राणा, पवन कुमार गुप्ता, संजीव कपिल ,अरविंद सिंघल, सत्यपाल सिंह, अशोक कुमार, सुशील कुमार, सुभाष कुमार, डॉ वीरेंद्र दत्त शर्मा, सन्टी गुप्ता, मानसिंह, एकता बहन, शशि बहन आदि का विशेष योगदान रहा।
