shobhit University Gangoh
 

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा: राघव

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा: राघव
  • सहारनपुर में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करते पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा।

सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर लोकसभा सीट के पूर्व भाजपा सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ी मानव सेवा है। पूर्व सांसद श्री शर्मा आज यहां पुष्पांजलि विहार कॉलोनी में यूथ फाउंडेशन सोसाइटी के बैनर तले डॉ. संदीप सैनी के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। एक व्यक्ति द्वारा रक्त दान करने से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने डा. संदीप सैनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन कर उन्होंने मानवता का परिचय दिया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि हम सबको रक्तदान अवश्य करना चाहिए क्योंकि आज हम किसी के लिए करेंगे तो कल कोई हमारे लिए करेगा। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर मानव सेवा करते रहें और समाज के अंदर सजग प्रहरी की भूमिका निभाते रहे। इस अवसर पर रक्तदान शिविर के आयोजक डॉ. संदीप सैनी ने अपनी पत्नी प्रियंका सैनी सहित रक्तदान किया।

इससे पहले पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया जिसमें लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया है। इस अवसर पर पार्षद उमेश शर्मा, भाजपा नेता सोनेंद्र, सचिन नारायण शर्मा, रवि शर्मा, अखिल शर्मा, संदीप गुप्ता, संजीव सैनी, वाशु, हेमंत आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia