shobhit University Gangoh
 

BLO का दावा – BJP नेताओं ने बनाया मुस्लिम वोट काटने का दबाव, शिवपाल सिंह यादव ने दी धरने की चेतावनी

BLO का दावा – BJP नेताओं ने बनाया मुस्लिम वोट काटने का दबाव, शिवपाल सिंह यादव ने दी धरने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में एसआईआर के आखिरी बते दो तीन दिनों में जमकर सियासत हो रही है. समाजवादी पार्टी का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में वोट कटवाए जा रहे हैं. सपा ने ऐसा ही दावा इटावा में भी किया है. यहां वोट कटौती और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग BLA-BLO को धमका रहे हैं और सही वोटर्स के नाम जबरन वोटर लिस्ट से कटवाए जा रहे हैं, जबकि फर्जी वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है.

वोट कटौती की शिकायत को लेकर शिवपाल यादव ने डीएम से मुलाकात की और पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वह आज धरने का मन बनाकर आए थे, लेकिन SSP से बातचीत के बाद निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा मिला है. शिवपाल यादव ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा धमकाया गया तो यहीं धरना दिया जाएगा और संघर्ष शुरू होगा. महोबा के चरखारी विधायक के बयान के बाद यह विवाद और तेज हो गया है. शिवपाल यादव ने पूरी भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि PWD से लेकर सिंचाई विभाग तक लूट मची हुई है और इस पूरे मामले को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा.

क्या बोले शिवपाल सिंह यादव?

जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव भाजपा के लोग BLA-BLO को धमका रहे हैं. सही वोटरों के नाम जबरन कटवाए जा रहे हैं और फर्जी वोटर लिस्ट दी जा रही है. अगर दोबारा ऐसा हुआ तो यहीं धरना होगा और संघर्ष शुरू होगा. पूरी भाजपा सरकार भ्रष्ट है, हर विभाग में लूट चल रही है.

उधर, BLO अश्विनी यादव ने दावा किया है किमैं बाइक से जा रहा था, तभी भाजपा नेता कार से आए और मुझे रोका. मुझसे मुसलमान वोट काटने को कहा. मैंने कहा कि पहले जांच करूंगा, इसी बात पर मुझे मारा-पीटा गया, खींचा गया, जान से मारने की धमकी दी गई और जूते से पीटने की कोशिश की गई.

Jamia Tibbia