भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत किसानों की समस्याओं पर किया गया विचार विमर्श
- सहारनपुर में जिलाधिकारी से मुलाकात करते भाकियू टिकैत से जुड़े किसान।
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान किसानों का गन्ना भुगतान जल्द कराए जाने तथा अन्य समस्याओं को जल्द निस्तारित कराने की मांग की गई। पंचायत के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की।
आज खनन कार्यालय परिसर में यूनियन की आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव चैधरी विनय कुमार ने किसानों का गन्ना भुगतान शीघ्र कराए जाने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि निर्धारित समय में कोई अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं मिला तो उनके कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष चैधरी अशोक कुमार ने कहा किसानों की राजधानी सिसौली में किसानों को कम लागत पर खेती किए जाने के लिए बैठक बुलाई गई है जिसमें वह अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर अपनी समस्याओं से अवगत कराने का काम करें।
जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने कहा कि आवारा पशुओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो किसान बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। बैठक के उपरांत सभी किसान प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की। इस दौरान अमित मुखिया श्यामवीर सैनी चैधरी पल सिंह प्रवीण कुमार मूसा प्रधान राजेंद्र चैधरी सुमित चन्देना भूरा त्याग मुकेश तोमर चैधरी संजय सिंह भाग सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
