राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भाकियू टिकैत ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भाकियू टिकैत ने किया प्रदर्शन
  • सहारनपुर में जिला मुख्ययालय पर प्रदर्शन करते किसान।

सहारनपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े किसानों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार एवं जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी के नेतृत्व में खनन परिसर कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात सभी किसान जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्लीज दौरान किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को देते हुए कहा कि आज पूरे देश में अपने मुद्दों को मजदूर और किसान उजागर करने और निर्धन की मांग को लेकर विरोध कर रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के दो प्रमुख उत्पादक शक्तियों के पक्ष में हस्तक्षेप करते हुए किसने की समस्याओं का समाधान कराया जाए ताकि हताश किसान आत्महत्या को मजबूर ने हो। उन्होंने कहा कि वर्षों के  बदलने का कर्मचारी है लेकिन किसान मजदूर आदिवासी दलित शोषित पिछड़े को अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर की स्थिति को देखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए। इस दौरान चै. राजपाल सिंह, चैधरी अशोक कुमार, चैधरी रघुवीर सिंह, संजय, अमित मुखिया, बबलू, नदीम अंसारी, मूसा प्रधान, संजय चैधरी, भागसिंह, प्रदीप, अनिल, मनोज कपासी, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।