भाकियु क्रांति ने एलपीजी वितरण मे सुधार की मांग की
नकुड 25 मार्च इंद्रेश। भाकियु क्रांति ने गैस को लेकर उपभोक्ताओं को हो रही समस्या को लेकर चिंता जतायी है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से एलपीजी वितरण मे सुधार कराने की मांग की है।
भाकियु क्रांति की बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि गैस ऐजेंसी पर आम उपभोक्ता के कनेक्शन की बुकिंग करवाकर सिलेंडर की ब्लेक की जा रही है। जबकि उपभोक्ता को सिलेंडर भरवाने के लिये कई कई दिन के चक्कर लगवाये जा रहे है। उपभोक्ता को गैस ऐजेंसी के गोदाम से स्वंय सिलेंडर लेने को बाध्य किया जा रहा है। जबकि पैसा होमडिलीवरी का वूसला जा रहा हैं उन्होंने गैस ऐजेंसी की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया ।
किसानों उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रियंकसिंह को दिया। कहा कि यदि एलपीजी के वितरण मे सुधार नंही हुआ तो किसान धरना प्रदर्शन करेगे। इस मोक्े पर युनियन के राष्टरीय महासचिव कुलबीरसिंह, यशपालसिंह, सादिक , फुरकान? विजयपाल खटाना, यशपालसिंह, मुकेश, प्रतापकुमार कश्यप, आदि उपस्थित रहे।
