भाकियु नई क्रांति ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर किसानो की समस्याओ का समाधान कराने की मांग की

भाकियु नई क्रांति ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर किसानो की समस्याओ का समाधान कराने की मांग की
तहसील मे ज्ञापन देने के लिये एकत्रित किसान

नकुड 28 जनवरी इंद्रेश। भारतीय किसान युनियन नई क्रांति ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर क्षेत्र मे हुई ओलावृष्टि से फसलो को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

युनियन के राष्टरीय महासचिव कुलबीरसिंह के नेतृत्व में तरसपाल, धर्मवीर, शुभमकुमार, प्रतापसिंह विनय कुमार, मुकेंश चैधरी आदि किसानो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया गया। जिसमें उन्होंने हाल मे हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की गयी है।

किसानो ने कहा कि गेंहु की फसल के लिये किसानो को युरिया की आवश्यकता है। पंरतु किसान सेवा सहकारी समितियों पर युरिया उपलब्ध नंही है। जिससे फसलें प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानो को प्रर्याप्त मांत्रा मे युरिया उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानो ने बिजली बिलो मे बडे पैमाने पर गडबडी होने के आरोप लगाये।

किसानो ने आरोप लगाया कि जिन किसानो ने ओटीएस के अतंर्गत बिल का निपटारा कर दिया है। उन्हंे भी बकाया बिल के नोटिस दिये जा रहे है। किसानो ने ज्ञापन मे कहा कि लोकनिर्माण विभाग किसानो को मुआवजा दिये बिना ही सडको का चोडीकरण करने लगता है। सडको का चैडीकरण करने से पहले किसानो को भूमि का मुआवजा दिया जाये। ज्ञापन मे किसानो की समस्याओ का तुरत समाधान कराने की मांग की गयी है।