भाकियु नई क्रांति ने की भारत अमेरिका टरेड डील समाप्त करने की मांग
नकुड 28 फरवरी इंद्रेश। भारतीय किसान युनियन नई क्रंाति ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर भारत अमेरिका टरेड डील समाप्त कराने की मांग की है।
भाकियु नई क्रांति ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन मे कहा है कि भारत अमेरिका टरेड डील से किसानों को नुकसान होगा। कृषि क्षेत्र में विदेशो का हस्तक्षेप बढेगा। इसलिये इसे समाप्त किया जायें। किसानों ने कहा कि देश भर मे किसान कर्ज के जाल में फंस रहा है। सरकार उद्यौगपतियो का कर्ज माफ करती हैं पंरतु किसानों के कर्ज माफी पर विचार नंही करती। किसानो का भी कर्ज माफ किया जाये।
ज्ञापन मे किसानो ने आरोप लगाया कि बिचैलिये किसानो की उपज को एमएसपी से कम दर पर खरीदते हैं । ऐसे व्यापारियो के खिलाफ कडी कार्रवाई की जावे। साथ ही किसानो को स्वामीनाथन आयोग की रिर्पोट के आधार पर सुविधाऐं मिले। किसानो ने पुरानी पेंशन बहाल करने व 60 वर्ष के वृद्ध किसानो को पेंशन दिलाने की मंाग की। इस मौके पर राष्टरीय महासचिव कुलबीरसिंह प्रवेज शाह, मोतीराम, सादिक , विजयपाल खटाना आदि उपस्थित रहे।
