shobhit University Gangoh
 

भाजयुमो की महानगर कार्यकारिणी घोषित

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश धीमान ने महानगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए राहुल झाम्ब व हितेश शर्मा को महानगर महामंत्री नियुक्त करने की घोषणा की। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 31 सदस्यीय कार्यकारिणी में जितेन सचदेवा, सूरज शुक्ला, दीपक सैनी, सागर कटारिया, शुभम शिव, हरजीत सिंह नरूला को उपाध्यक्ष, राहुल झाम्ब व हितेष शर्मा को महामंत्री, धीरेंद्र सिंह, कुणाल निझावन, आनंद भाटिया, शुभम गोयल, अंशुल त्यागी, सारांश शर्मा को मंत्री, सुमित जसूजा को कोषाध्यक्ष, विवेक त्यागी कार्यालय प्रभारी, आशु अरोड़ा मीडिया प्रभारी, मुकुल मोघा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि हरीश धीमान, रक्षिता पंडित, आशु बजाज, नवीन गुप्ता, हिमांशु विश्वकर्मा, रवि कोचर, भरत कोहली, विवेक त्यागी, पारस टुटेजा, राहुल चौहान, शशांक शर्मा व अमन भंवर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Jamia Tibbia