भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
  • सहारनपुर में गागलहेड़ी में साइकिल यात्रा निकालते भाजयुमो कार्यकर्ता।

गागलहेड़ी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित सेवा और सुशासन कार्यक्रमों की कड़ी में भव्य बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की महानगर इकाई द्वारा आयोजित बाइक रैली का शुभारम्भा भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनस शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।

युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश ने कहा कि युवा ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी हैं। विगत नौ सालों में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकास कार्य किए हैं उससे युवा और अधिक मजबूत व सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि युवा ही नरेंद्र मोदी को आगामी लोकसभा चुनाव में तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। बाइक रैली में आशु अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक पं. शुभम शिव, हरजीत सिंह नरूला, हितेष शर्मा, जितेन सचदेवा, अंशुल त्यागी, धीरेंद्र सिंह, रक्षिता पंडित, मुकुल मोगा, सारांश शर्मा, रमन नामदेव, दीपक सैनी, सूरज शुक्ला, कुणाल निझावन समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।