भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देखते भाजयुमो कार्यकर्ता
देवबंद [24CN]: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को मिश्रा कॉलोनी के बूथ संख्या 237 पर बूथ अध्यक्ष व युवा मोर्चा के नगर कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा के आवास पर भाजयुमो अध्यक्ष शुभम त्यागी के नेतृत्व में सुना गया।
भाजयुमो अध्यक्ष शुभम त्यागी ने बताया कि मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश 100 करोड़ टीकाकरण के बाद नई उर्जा व नए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होने इस कार्यक्रम में प्रत्येक फ्रंटलाइन वर्कर्स की सराहना की। मन की बात के कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शुभम त्यागी, नगर उपाध्यक्ष शुभम गर्ग, रंजीत बाल्मीकि, नगर महामंत्री आकाश पुंडीर, नगर मंत्री तरुण कश्यप व देवराज कुमार, भानु खुराना आदि उपस्थित रहे।