अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजयुमो निकालेगी बाइक रैली

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अनुज कश्यप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है। इसलिए अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भाजयुमो द्वारा कल (आज) नगर व देहात विधानसभा क्षेत्र में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।

क्षेत्रीय महामंत्री अनुज कश्यप आज यहां दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर बाइक रैली छह मंडलों में आयोजित की जाएगी जिसका शुभारम्भ नुमाइश कैम्प भारत माता चौक से होते हुए बाजार मोरगंज, घंटाघर चौक, शारदा नगर, खलासी लाईन, आईटीसी रोड, कलक्ट्रेट होते हुए रामलीला मैदान में समपन होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि बाइक रैली का आयोजन भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश के नेतृत्व में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के करोड़ों युवाओं के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। वार्ता के दौरान भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, आशु अरोड़ा, राहुल झाम्ब, हितेष शर्मा, मुकुल मोगा आदि मौजूद रहे।