भाजपा की योगी सरकार एकदम किसान विरोधी: भगत सिंह वर्मा।

- बैठक में विचार व्यक्त करते भगत सिंह वर्मा।
देवबंद [24CN]: क्षेत्र के ग्राम गंगदासपुर जट में आपातकालीन गन्ना किसानों की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा की गयी गन्ना मूल्य में वृद्धि को नाकाफी करारा दिया गया
बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार एकदम किसान विरोधी है गरीब विरोधी है और चीनी मिल मालिकों से मिली हुई है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ने का रेट मात्र 25 कुंटल बढ़ाना भाजपा की योगी सरकार को चुनाव में काफी महंगा साबित होगा इस बार गन्ना किसानों को आशा थी कि भाजपा की प्रदेश सरकार गन्ने का रेट कम से कम 50 कुंटल बढ़ाएगी क्योंकि हरियाणा में पिछले 4 वर्षों में 50 कुंतल रेट बढ़ाया गया है और इस बार हरियाणा में देश में सबसे अधिक गन्ने का रेट 362 कुंटल किया गया है। जबकि पंजाब में गन्ने का रेट इस वर्ष 360 कुंटल किया गया है तो उत्तर प्रदेश में मात्र 350 कुंतल क्यों किया गया है।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि इस बार गन्ने की पैदावार पर 440 कुंटल लागत आई है प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को गन्ने का लागत मूल्य भी नहीं दिला पा रही है जिसके लिए भाजपा की योगी सरकार सीधे-सीधे जिम्मेदार है। भगत सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी जी से गन्ने के रेट पर पुनर्विचार करते हुए गन्ने का लाभकारी रेट 600 कुंटल करने की मांग की और चीनी मिलों से पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान तत्काल दिलाने और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज गन्ना किसानों को दिलाने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी ने की व संचालन मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रविंदर चौधरी गुर्जर ने किया। बैठक में चौधरी बाबूराम राजकुमार भूपेंद्र सिंह रविंद्र कुमार पदम सिंह नीटू सिंह संदीप कुमार जोगेंद्र सिंह डा0 संजय सिंह सुभाष शर्मा नीरज शर्मा सुरेश कुमार आजाद सिंह आकाश कुमार सुमित वर्मा वीरेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।