• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राजस्‍थान के चुनावों को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

  • July 11, 2022
राजस्‍थान के चुनावों को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
  • राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव भले ही अगले साल होंगे लेकिन इसे फतह करने को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में गुलाबी शहर का दौरा किया था।

जयपुर। राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव भले ही अगले साल होंगे लेकिन इसे फतह करने को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने हाल ही में गुलाबी शहर का दौरा किया था। इस दौरान उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि साल 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव तीन आयामी रणनीति (1- पीएम चेहरा, 2- पन्ना माडल और 3- हिंदुत्व) पर लड़े जाएंगे…

समाचार एजेंसी आइएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बंद कमरे में हुई एक बैठक में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस वार्ता में केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्‍य में अगले साल होने वाले चुनावों (2023 Rajasthan Assembly polls) को लेकर कार्यकर्ताओं को पन्ना बूथ माडल पर ध्यान केंद्रित करने और प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की जन कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती से बढ़ावा देने का मंत्र दिया।

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर भी काम करने की जरूरत बताई। पार्टी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि राजस्‍थान के लिए मिशन 2023 का जो खाका तैयार किया गया है उससे साफ है कि भाजपा ने पन्ना और बूथ माडल पर काम करने की रणनीति गुजरात माडल से ली है। कार्यकर्ताओं की बैठक से पहले शाह ने जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक में हिस्‍सा लिया। इसमें साइबर अपराध (threat of cybercrime) के बढ़ते खतरे और रोकथाम की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

केंद्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister Amit Shah) ने जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न माध्यमों से साइबर सतर्कता पर जागरूकता अभियान चलाने को लेकर जोर दिया। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और आर्थिक गतिविधि पर साइबर अपराधों के गहन प्रभाव पर चर्चा की गई। परिषद ने देश के साइबर स्पेस की सुरक्षा के साथ ही समग्र रूप से नागरिकों की निजता और धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

 

 


Post navigation

Prev
Next
अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया

अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया

  • March 30, 2026
‘मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन…’, पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ

‘मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन…’, पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ

  • March 30, 2026
‘सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं बहू’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

‘सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं बहू’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

  • March 30, 2026
‘…मारने-काटने की धमकी दी जा रही है’, मोनालिसा का नया वीडियो संदेश, जानें किस पर लगाया आरोप

‘…मारने-काटने की धमकी दी जा रही है’, मोनालिसा का नया वीडियो संदेश, जानें किस पर लगाया आरोप

  • March 30, 2026
‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी

‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी

  • March 29, 2026
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

  • March 29, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया March 30, 2026
  • ‘मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन…’, पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ March 30, 2026
  • ‘सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं बहू’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी March 30, 2026
  • ‘…मारने-काटने की धमकी दी जा रही है’, मोनालिसा का नया वीडियो संदेश, जानें किस पर लगाया आरोप March 30, 2026
  • ‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप March 29, 2026
  • असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर March 29, 2026
  • ‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ March 29, 2026
  • मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग March 29, 2026
  • ‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी March 29, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez