भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का किया विधिवत शुभारम्भ

भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का किया विधिवत शुभारम्भ
  • सहारनपुर में शहीद भगतसिंह की प्रतिमा से भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का शुभारम्भ करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN]। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का शुभारम्भ शहीदे आजम भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा के नेतृत्व में पैदल मार्च किया।

घंटाघर चौक पर शहीदे आजम स. भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि आज हमारा लोकतंत्र खतरे में है। इसलिए अगस्त क्रांति दिवस की 79वीं जयंती को कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि सभी मोर्चों पर भाजपा पूरी तरह फेल है।

महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका था जिसमें कहा था कि अंग्रेज भारत छोड़ो वहीं से अंग्रेजों का जाना तय हो गया था। उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ प्रत्येक वार्ड में जाकर जागरण करेगी और लोगों को भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक करेगी।

इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील अमोली, नरेंद्र शर्मा, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, मुर्सलीन मद्धा, राजन अग्रवाल, नितिन शर्मा, इमरान कुरैशी, अशोक सैनी, विशाल जयवाल, मो. आसिफ खान, विक्रम चंदेल, मनीष अरोड़ा, अक्षय चौधरी, नीरज कपिल, अमरदीप जैन, गुलशेर अलवी, आरिश सिद्दीकी, जसवीर सिंह एडवोकेट, अनुज शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, अमित शर्मा, राजीव सोनकर, चेतनलाल, अमीर अंसारी, राहिल सैफी, हरिओम मिश्रा, आरिफ मंसूरी, मो. कासिफ, सुनील निक्कू, रिंकू जाटव, मनीष सैनी आदि मौजूद रहे।