भाजपाइयों ने किया क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

भाजपाइयों ने किया क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत करते पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी के नेतृत्व में सहारनपुर आगमन पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का बुके देकर सम्मान किया। गौरतलब है कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल बलियाखेड़ी विकास खंड की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्रीमती सोनिया देवी के जनमंच सभागार में आयोजित शपथ ग्रहा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आए थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जैसी ही मुजफ्फरनगर हाइवे से जनपद की सीमा में प्रवेश किया तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि मोहित बनीेवाल के कुशल नेतृत्व में पहली बार भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है तथा 11 ब्लाकों में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने विजयश्री हासिल की है। इसी तरह विधानसभा चुनाव में भी भाजपा जनपद की सभी सातों सीटों पर अपना परचम लहराएगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बनीेवाल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता राज-दिन अपनी पार्टी के लिए समर्पित रहता है।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने भाजपा का परचम लहराने का काम किया है। वे सब बधाई के पात्र हैं। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह, विधायक कुंवर बृजेश सिंह, जिला महामंत्री पवन सवई, जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, जितेंद्र जागलान, संदीप शर्मा, विपिन भारती, मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल ठाकुर, चरणसिंह कोरवा, सचिन काम्बोज आदि मौजूद रहे।