हर मोर्चे पर विफल हैं भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार: लालमणि

हर मोर्चे पर विफल हैं भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार: लालमणि
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते यूनाइटेड बहुजन मोर्चा के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। यूनाइटेड बहुजन मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद ने कहा कि जब से केंद्र व उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनी हैं तब से देश व प्रदेश के मजदूर, किसान, व्यापारी, छात्र, शिक्षक, कर्मचारी का जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने प्रोन्नति में आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की।

पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद आज बामियान बुध विहार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका विकास का नारा खोखला है क्योंकि जाति विशेष के लोगों की ही सरकार में सुनवाई है। विगत साढ़े चार साल के शासनकाल में उत्तर प्रदेश सरकार ने वंचित वर्गों की वाजिब मांगों व जरूरतों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर व बहुजन महापुरूषों के नाम का केवल वोटों की खातिर इस्तेमाल किया जा रहा है। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार वंचित वर्गों को नहीं दिया जा रहा है, उल्टे केंद्र व राज्य सरकार पिछड़ों का आरक्षण समाप्त कर आरक्षण मुक्त भारत बनाने की चाल चल रही है। वंचित वर्ग महिलाओं व अल्पसंख्यकों के जानमाल की ीक्षा करने व उनके अधिकारों की बहाली करने में सरकार एकदम असफल है। किसानों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही हैं, महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा पिछड़े वर्गों व वंचित लोगों की मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। कार्यक्रम को मोर्चा की चेयर पर्सन व अम्बेडकर लीग की राष्ट्रीय संयोजक उषा सिंह अम्बेडकर, राष्ट्रीय संयोजक आर. सी. गेहरा, अमित सरधना, अरविंद यादव, दिलीप कुमार, कमला देवी, राजवीरी, उषा देवी, हीरा देवी, मोल्हड़ सिंह आर्य, इसम सिंह ने भी सम्बोधित किया।