shobhit University Gangoh
 

भाजपा की सीएए समर्थन रैली आज, 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना, डायवर्ट रहेंगे रूट

भाजपा की सीएए समर्थन रैली आज, 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना, डायवर्ट रहेंगे रूट

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद अब रविवार को भाजपा और हिंदू संगठनों की समर्थन रैली निकलेगी। जिसे व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी है।

खुफिया तंत्र रैली में आठ से लेकर 10 हजार तक लोग जुटने की संभावना जता रहा है। इसी लिहाज से एसपी चौबे अधिकारियों के साथ रात तक ड्यूटी लगाने में जुटी रहीं। ऐसे में पुलिस के सामने कांग्रेस की तरह भाजपा और हिंदू संगठनों की समर्थन रैली को व्यवस्थित बनाने की चुनौती रहेगी।

समर्थन रैली का यह रहेगा रूट

सीएए के समर्थन में रविवार को होने वाली भाजपा और हिंदू संगठनाें की रैली परेड ग्राउंड से शुरू होकर दर्शन लाल चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड से होते हुए वापस परेड ग्राउंड पर संपन्न होगी।

ड्रोन कैमरों से हुई निगरानी

सीएए के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि वीडियो कैमरों के अलावा दो ड्रोन कैमरे भी लगाए गए थे, जो ऊपर से प्रदर्शन में शामिल लोगों की निगरानी कर रहा था। रविवार को भी यह व्यवस्था लागू रहेगी।

Jamia Tibbia